प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल नगर कीर्तन

जमशेदपुर। खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली विशाल नगर कीर्तन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में माथा टेक कर समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। स्कूली बच्चों और संगत के बीच बिस्कुट पैकेट एवं पेयजल की बोतल वितरित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह ने कहा दशमेश पिता गुरू गोविंद सिंह महाराज धर्म और मानवता की रक्षा शौर्य, साहस के प्रतीक थे ।दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सभी लोगों के जीवन में खुशियों का संचार करे और सभी परिवारजनों के मददगार बने।

आज के सेवा शिविर में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव,युवा मोर्चा ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल, ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता हरे राम यादव,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, ज़िला मंत्री राकेश चौबे, ज़िला कोषाध्यक्ष विकास सिंह,ज़िला आईटी सेल प्रभारी नीरज मिश्रा, राकेश कुमार,मंडल महामंत्री अमरेंद्र कुमार,राकेश गिरी,पप्पू कुमार,रंजीत शर्मा, गोल्डी पाजी, रोशन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close