विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में कई खेलों का होगा आयोजन, विजेता को दी जाएगी नगद राशि, देखें डिटेल

धनबाद । पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय, धनबाद के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर “झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023” 09 एवं 10 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

 *जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत100 मी.,200 मी.,400 मी. दौड़,4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर  स्पर्धा,  हॉकी एवं  फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा।*

पुरस्कार राशि

पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फुटबॉल–

विजेता – 21000
उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000

एथलेटिक्स

पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
प्रथम स्थान- 5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हॉकी

पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि
विजेता – 21000
उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000

तीरंदाजी

पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि

प्रथम स्थान- 5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियम एवं शर्तें
अहर्ता

  1. इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के धनबाद जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेंगे।
  2. भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट के मूल एवं छायाप्रति के साथ जिला खेल कार्यालय, धनबाद में दिनांक- 05 अगस्त 2023 अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।

नोट:- टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।*

  1. फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी।

नोट:- खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी, बूट, जूता, आदि स्वयं लाना होगा

  1. तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को स्वयंग के द्वारा इंडियन राउंड तीर धनुष लाना अनिवार्य होगा।
  2. निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 08 अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।
  3. सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।

विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, धनबाद के हेल्प लाइन न. 7004451863, 9110117355 पर या ईमेल आईडी kheldhanbad@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

close