हद हो गया! VIDEO कॉल पर डाक्टर भाड़े की नर्स से करवा रही थी गर्भवती का ऑपरेशन, आपरेशन टेबल पर ही हो गयी मौत, हंगामा

पूर्णिया। बिहार में एक चौकाने वाली घटना सामने आयी है। भाड़े के नर्स से डिलेवरी करा रही डाक्टर की लापरवाही ने एक गर्भवती की जान ले ली। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना पूर्णिया की है, जहां निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। । मृतका की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के गंगेली पंचायत के चपई गांव निवासी अभिनंदन गोस्वामी की 22 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है.
मृतिका के परिजनों का आरोप लगाया कि समर्पण मैटरनिटी एवं शिशु रोग अस्पताल की डॉक्टर खुद बाहर थी और वीडियो कॉलिंग पर भाड़े की नर्स से गर्भवती का ऑपरेशन करवा रही थी। लापरवाही से प्रसूता की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के समीप सड़क जाम कर दियाइधर हंगामा होता देख अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी फरार हो गए।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद गंगेली पंचायत के चपई गांव स्थित घर से डिलेवरी के लिए लाइन बाजार स्थित डॉ सीमा कुमारी के अस्पताल लाया गया ।एक आशा कार्यकर्ता उसे लेकर आयी थी। वहीं इस अस्पताल तक लेकर आई थी। 3 बजे ही गर्भवती को लेबर रूम ले जाया गया। रात करीब 10 बजे परिजनों को स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने की बात बताई गई। इसके बाद परिवार के कुछ लोग अंदर गए तो महिला मृत पड़ी थी।
आरोप है कि प्रसूता का ऑपरेशन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पटना में बैठी अस्पताल संचालिका डॉ सीमा कुमारी ने भाड़े पर नर्स और कंपाउंडर बुलवाकर करवाया।अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही और नर्स की बेवकूफी महिला के मौत का कारण बनी।











