झारखंड : बाइक पर आम का पेड़ गिरने से मची चीख-पुकार…एक की मौत…दो गंभीर घायल

Jharkhand: There was commotion after a mango tree fell on a bike...one dead...two seriously injured

दुमका जिला में रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114 A पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां चलती बाइक पर आम का पेड़ गिर गया.

जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हादसा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ गांव के पास हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार मोहलपहाड़ी पोखरिया के रहने वाले कमलेश यादव अपने चाचा गंगाधर यादव के साथ शिकारीपाड़ा में अपनी चाय-नाश्ते की दुकान खोलने जा रहे थे. उनके साथ कमलेश का एक मित्र समीर गोरांई भी साथ था. जैसे ही वे तीनों केसरगढ़ गांव के समीप पहुंचे, एक आम का पेड़ उन पर गिर गया. हादसे में वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को किया गया पश्चिम बंगाल रेफर

इधर, आनन फानन में सभी को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने कमलेश यादव को मृत घोषित कर दिया. इधर चाचा गंगाधर और उसके मित्र समीर की बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

घटना के संबंध में शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि चलती बाइक पर आम का पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि दो लोग घायल हुए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close