Operation Sindoor : जानिये कौन है कर्नल सोफिया कुरैशी? जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दी पूरी डिटेल जानकारी, इनकी बहादूरी के किस्से….

Operation Sindoor: Know who is Colonel Sofia Qureshi? Who gave complete details about Operation Sindoor, stories of her bravery...

Colonel Sophia Qureshi Biography In Hindi:भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) लॉन्च किया। आधी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान 9 आतंकी ठिकाने भी मिट्टी में मिला दिये गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत की इस गौरान्वित करने वाली कार्रवाई को बताने भारत की ओर से दो महिला अफसर आगे आई इनमें एक महिला अफसर का नाम कर्नल सोफिया कुरेशी था, जबकि दूसरी भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर व्योमिका सिंह थी। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिक सिंह ने भी भारत भारतीय सेना की उपलब्धियां के बारे में मीडिया को जानकारी दी।आईये जानते हैं भारतीय सेना की उपलब्धियां को बताने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी कौन है?

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Colonel Sophia Qureshi Kaun hai

आपको बता दे की कर्नल सोफिया कुरैशी अभी भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अफसर है। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। 35 साल की उम्र में उन्होंने कई सैन्य रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। मार्च 2016 में जब वो लेफ्टिनेंट कर्नल थी, तो उन्होंने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला अफसर थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कर्नल सोफिया के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

यह अभ्यास आज तक भारत की ओर से किया गया सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास है। 2 मार्च 2008 को पुणे में इस युद्ध अभ्यास को किया गया था, जिसमें 18 देशों ने शिरकत की थी। भारत के अलावा आसियान देशों में शामिल देशों में जापान, चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी शक्तियां अभी शामिल थी।

 

कर्नल सोफिया के दादा भी थे सेना में

उन देशों के बीच भारत की ओर से सोफिया कुरैशी ने टुकड़ी का नेतृत्व किया था। कुरैशी 40 सदस्यों वाली भारतीय टुकड़ी की कमांडिंग ऑफिसर थी। इसके अलावा कर्नल सोफिया कुरैशी ने 2006 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी सेवा दी थी और 2010 से POKSs से जुड़ी हुई है।

सोफिया कुरैशी का परिवार भी सेना में रहा है। उनके दादा सेना में थे। सोफिया कुरैशी की शादी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के एक अफसर से हुई है। सोफिया की गिनती भारतीय सेना में तेज तर्रार महिला अफसर में होती है। उन्होंने अपने नाम कई सैन्य कीर्तिमान दर्ज किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close