4975 होमगार्ड सहित 10 हजार पुलिस बल की तैनाती का आदेश जारी, देखें किस जिले में कितनी तैनाती

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनाती के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस वर्ष करीब 10 हजार अतिरिक्त फोर्स लगाये जायेंगे, जिसमें 4,975 होमगार्ड के जवान शामिल होंगे. सबसे अधिक फोर्स की तैनाती राजधानी रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर बोकारो सहित अन्य बड़े शहरों में होगी.

होमगार्ड की तैनाती को लेकर पुलिस मुख्यालय आइजी अभियान वी होमकर द्वारा गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था. इस पर गृह विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है. पुलिस मुख्यालय के स्तर से सभी जिलों के एसपी और रेंज डीआइजी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें किस जिला में कितने होमगार्ड की होगी तैनाती

  • रांची – 400
  • खूंटी – 100
  • रामगढ़ – 150
  • लोहरदगा – 200
  • गुमला – 250
  • सिमडेगा – 150
  • जमशेदपुर – 500
  • चाईबासा – 150
  • सरायकेला – 100
  • धनबाद – 400
  • बोकारो – 300
  • पलामू – 200
  • गढ़वा – 150
  • लातेहार – 100
  • हजारीबाग – 250
  • चतरा – 200
  • कोडरमा – 300
  • गिरिडीह – 200
  • दुमका – 250
  • जामताड़ा – 100
  • साहिबगंज – 125
  • पाकुड़ – 100
  • गोड्डा – 150
  • देवघर – 150

Related Articles

close