रांची में दर्दनाक हादसा : कांटाटोली फ्लाईओवर पर 3 युवक घायल, इलाज जारी

Tragic accident in Ranchi: 3 youths injured on Kantatoli flyover, treatment continues

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक तेज रफ्तार में स्कूटी से गुजर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे और नियंत्रण खो बैठने के कारण उनकी स्कूटी फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि तीसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close