स्कूल छात्र की दर्दनाक मौत : जूता का फीता बांधने झुका छात्र और कनपटी में लग गया भाला

स्कूली खबर । एक स्कूली छात्र की खेल के मैदान में दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। खबर है कि स्कूल के मैदान में एक अन्य छात्र ने भाला फेंका था और इस बात से अंजान छात्र झुक कर अपने जूते का फीता बांध रहा था और मौके से नहीं हटा जिससे हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और घटना की जांच की जा रही है। स्कूल से मैदान से जुड़े सीसीटीवी वीडियो फुटेज के साथ पुलिस जांच में लगी है।

जूते का फीता बांधने झुका था छात्र

घटना रायगढ़ जिले के गोरेगांव स्थित पुरार में आईएनटी इंग्लिश स्कूल की है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय हुजैफा दवारे के रूप में हुई है। वह मनगांव तालुका के दहिवाली कोंड गांव का रहने वाला था। शिकायतकर्ता पीटी टीचर बंदू पवार ने बताया कि वह वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए अंपायरिंग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुई घटना

शिक्षक ने बताया की, छात्र भाला फेंकने के बाद वह जूते के फीते बांधने के लिए झुका और तब दूसरे छोर पर मौजूद एक अन्य छात्र ने उसे वापस फेंका। भाला उसकी बाईं आंख के पास कनपटी पर लगा और गंभीर चोट के चलते मौके पर गिर गया। उसे मनगांव सिविक हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं भागकर मौके पर पहुंचा और देखा कि हुजैफा दवारे की कनपटी पर गंभीर चोट लगी है। ऐसा लग रहा है कि छात्रों ने भाला फेंक की प्रैक्टिस करने की इजाजत स्कूल प्रबंधन से नहीं ली थी।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

रायगढ़ एडिशनल एसपी अतुल गेंदे ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया हमने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। हमने स्कूल के मैदान की सीसीटीवी फुटेज मांगी है, जिससे यह साफ हो सके कि घटना कैसे हुई। जांच के दौरान हमें पता चला है कि स्कूली छात्र तालुका स्तर की प्रतियोगिता के लिए भाला फेंक की प्रैक्टिस कर रहा था।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close