दर्दनाक : “जो मेरा है, वो बस मेरा है”…गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह हो रही थी तय, आशिक ने आधी रात को प्रेमिका का काट दिया गला, फिर सुसाइड से पहले स्टेट्स में लिखा…

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझनू में एक सरफिरे आशिक ने प्रेमिका का गला काट डाला। प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले आशिक ने लिखा.. “माई लाइफ, जो मेरा है, बस मेरा है… किसी का नहीं हो सकता। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता“ । युवक का शराब का कारोबार है, जबकि लड़की बीएड की पढ़ाई कर रही है। प्रेमी का नाम सुरेश बताया जा रहा है, वहीं लड़की का नाम प्रियंका है। जानकारी ये है कि युवक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घरवाले राजी नहीं थे। जिससे नाराज होकर प्रेमी ने ये खूनी खेल खेला।

घटना झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव का है। शराब व्यवसायी सुरेश और युवती प्रियंका दोनों एक ही गांव के थे। शराब व्यवसायी शादीशुदा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं,युवती बीएड की तैयारी कर रही थी। सुरेश और प्रियंका पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। युवक शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के घर वाले राजी नहीं थे। घरवाले युवती की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे। युवक इस बात से नाराज था, जिसके बाद देर रात उसने युवती के घर में घुसकर खूनी खेल खेला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के मुताबिक युवती अपने माता-पिता और बुआ के लड़के साथ एक कमरे में सो रही थी। आधी रात को प्रेमी युवती के कमरे में पहुंचा और फिर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवती के चिल्लाने पर परिजन बचाने दौडे़। युवती का गला काटकर युवक फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रेमिका के गले पर युवक ने एक के बाद एक चार वार किए। गर्लफ्रेंड के मर्डर के बाद व्यवसायी ने मामा के घर जाकर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले वॉट्सऐप के स्टेटस पर प्रेमिका के साथ खुद की फोटो भी लगाई। साथ में लिखा- माई लाइफ, जो मेरा है, बस मेरा है। किसी का नहीं हो सकता। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता।

इधर मामले में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर लेकर ट्रेस किए।आरोपी की लोकेशन बुगाला टावर छऊ गांव आई।पुलिस लोकेशन के आधार पर पहुंची तो वह घर उसके मामा का था। मकान में पुलिस गई तो आरोपी फांसी पर लटका हुआ था। यह मकान सुनसान था। जहां कोई नहीं रहता।
पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमाॅर्टम कर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close