पलामू: 30 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन, CM हेमंत सोरेन 5 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पलामूः जिले में युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर आने वाला है। पलामू गढ़वा और लातेहार के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने पहल करते हुए उन्हें नौकरी देने की योजना तैयार की है. यह नौकरी सरकारी और निजी क्षेत्र के कंपनियों में दिया जाना है. राज्य सरकार के श्रम नियोजन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. युवाओं को रोजगार देने के लिए कई मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क किया गया है. आगामी 30 अक्टूबर को पलामू में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पलामू के पुलिस लाइन में 30 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है. जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके लिए श्रम नियोजन विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. वहीं पलामू जिला प्रशासन भी रोजगार मेला का आयोजन को लेकर अग्रतर काम निपटा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पलामू डीसी शशि रंजन ने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ पत्र मिला है और तैयारियां शुरू की गई हैं। जिले में युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर आने वाला है. अगले 15 दिनों में पांच हजार युवाओं को नौकरी मिलने वाली है. इन सभी को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close