Palamu: …तो मामा और क्या करता : भांजे के प्यार में मामी थी पागल, मामा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो करा दी शादी

पलामू: झारखंड के पलामू में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. एक शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो उसने खुद दोनों की शादी करवा दी. बुधवार को उसने नम आंखों से पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया।

ये है पूरा मामला …

यह घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव का है. गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी. इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था. यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबई भुइयां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की जमकर पिटाई की. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने परस्पर रिश्ते को स्वीकार किया और कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं. पंचायत ने सुबई भुइयां की राय जाननी चाही तो वह पहले इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन अंततः उसने दोनों की शादी पर रजामंदी दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close