मेष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा और मीन राशि वालों को उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं, जानें 15 अक्टूबर का राशिफल

15 अक्टूबर का राशिफल : रविवार के सितारे शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस राशि की कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहद शुभ है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आइए जानते हैं अन्य सभी राशि का हाल…..

मेष राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग हैं. व्यापार में अच्छी आमदनी होगी. नौकरी में वेतन वृद्धि होने के योग हैं. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. सामाजिक कार्यों से धन लाभ होगा. जमा पूंजी धन निकालकर घर का खर्च करना पड़ सकता है. व्यर्थ कार्यों पर धन खर्च करने से बचें.
उपाय :- आज त्रिकोण मंगल यंत्र की पांच बार रोली से पूजा करें. गुड़ का भोग लगाएं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. कोई पुराना कर्ज उतारने में सफल होंगे. भूमि संबंधी कार्य में संलग्न लोगों को यकायक धन लाभ हो सकता है. भूमिगत द्रव्यों से जुड़े व्यापार अथवा उद्योग धंधे में लगे लोगों को एक बड़ी सफलता मिलेगी. जिससे भविष्य में बड़ा लाभ होगा. पिता से धन एवं उपहार मिल सकते हैं. परिवार के लोगों की फिजूल खर्ची को रोके अन्यथा आपकी जमा पूंजी में कमी आएगी.
उपाय :- आज एक स्फटिक की माला शुद्ध एवं सिद्ध कर गले में धारण करें. स्त्री जाति का सम्मान करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति कुछ चिंतनीय रहेगी. धन का अभाव खटकता रहेगा. परिवार में फिजूल खर्ची को लेकर एक दूसरे पर प्रत्यारोप लगाएंगे. जिससे परिवार में शांति का वातावरण बनेगा. धन खर्च को लेकर आपके मन में अनेक प्रकार की चिंताएं बनी रहेगी. आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दें. नकारात्मक बातों से बचें. परिजनों की फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं.
उपाय :- माता दुर्गा की आराधना करें. मां दुर्गा को पुष्प,मिष्ठान आदि अर्पित कर उनकी आरती करें.

कर्क राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा. किसी पुराने लेनदेन को लेकर वाद विवाद हो सकता है. बाद विवाद की स्थिति से बचें. अन्यथा हानि हो सकती है. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास ना फायदेमंद सिद्ध होंगे. आमदनी में गिरावट बनी रहेगी. जमा पूंजी धन निकालकर घर का खर्च करना पड़ सकता है. व्यर्थ कार्यों पर धन खर्च करने से बचें.
उपाय :- आज एक चांदी की चेन गले में धारण करें. पांच मुखी रुद्राक्ष अपने दाएं बाजू में बांधे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. कर्ज के लेनदेन की योजना सफल होगी. भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की कोई पुरानी अभिलाषा पूरी होगी. धन संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे. पिता से विशेष सहयोग मिलेगा. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होगी. संतान को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर साज सज्जा पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं. इस दिशा में सोच विचार कर कदम उठाएं.
उपाय :- उगते हुए सूर्य के सामने बैठकर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. अपने पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें.

कन्या राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से दूर होगी. नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. किसी विपरीत लिंग साथी से कोई कीमती उपहार मिल सकता है. व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी. आपको कोई बेहद कीमती वस्तु खरीदने की योजना बना सकते हैं. अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर कोई भी बड़ा निर्णय सोच विचार कर लें.
उपाय :- आज बुध यंत्र की पूजा करें. गौशाला में अपने वजन के बराबर गायों को चारा खिलाएं.

तुला राशिफल
आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पिता से अपेक्षित धन प्राप्त हो सकता है. पैतृक धन संपत्ति में वृद्धि होगी. वाहन खरीदने की योजना सफल होगी. रोजगार में उन्नति के साथ लाभ होगा. बहुत पहले उधर दिया गया धन आज यकायक वापस मिल सकता है. आपकी कार्य शैली लोगों को प्रभावित करेगी. जिससे आपके नए सहयोगी बनेंगे. आपके भविष्य में यह संबंध लाभकारी सिद्ध होंगे. भोग विलास की वस्तुओं पर व्यर्थ धन खर्च कर सकते हैं.
उपाय :- आज शुक्र मंत्र का स्फटिक की माला पर 108 बार जाप करें. अपने जीवन साथी को पुष्प भेंट करें.

वृश्चिक राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ गिरावट रहेगी. आवश्यक धन मिलने में कठिनाई होगी. व्यापार में आमदनी कम होने से मन अशांत रहेगा. शराब आदि पीने से बचें अन्यथा मार्ग में दुर्घटना होने से आपके वाहन अथवा आपके इलाज पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है. परिजनों के बीच खर्चो को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. जिससे आपको बेहद तनाव होगा.
उपाय :- आज श्री हनुमान जी की आराधना करें. हनुमान जी को मीठे हलवे का भोग लगाएं.

धनु राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग हैं. पिता से धन संपत्ति मिलने की बाधा दूर होगी. कोर्ट कचहरी का निर्णय आपके पक्ष में आने से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है. भूमि के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में संलग्न लोगों को यकायक लाभ होगा. वस्त्र आभूषण,सुंदर प्रसारण सामग्री आदि व्यापार में लगे लोगों को अच्छी आमदनी प्राप्त होने से प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा. परिवार में सुख सुविधा पर आप धन खर्च करेंगे.
उपाय :- आज भगवान सत्यनारायण की कथा करें अथवा कराएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
मकर राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन मिलने के योग है. व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ-साथ सुख सुविधा बढ़ेगी. नौकर चाकर का सुख बड़ेगा. वाहन के क्रय विक्रय के कार्य में लगे लोगों को या यकायक बड़ा लाभ हो सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर अत्यधिक धन व्यय हो सकता है.
उपाय :- आज शमी का वृक्ष लगाएं. शमी के वृक्ष के पास बैठकर दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें.

कुंभ राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ नरमी रहेगी. जमा पूंजी घर परिवार की जरूरतों पर खर्च करनी पड़ेगी. भोग विलास की वस्तुओं पर अत्यधिक धन खर्च करने से बचें. व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. व्यापारिक समस्या का समाधान होने से आमदनी का नया स्रोत खुलेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. उधार दिया गया धन वापस मिलेगा. ससुराल पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त हो सकते हैं. शेयर, लॉटरी, दलाली आदि के कार्य में संलग्न लोगों को आज झटका लग सकता है. धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं. अतः इस दिशा में सोच विचार कर कदम उठाए.
उपाय :- आज किसी गरीब व्यक्ति को शनि से संबंधित काली वस्तुओं का दान करें. यथाशक्ति धन दें.

मीन राशिफल
आज जमा पूंजी धन में कमी आएगी. भोग विलास की वस्तुओं पर अत्यधिक धन खर्च होगा. कार्य क्षेत्र में कोई खर्चे वाला कार्य सामने आ सकता है. पैतृक धन संपत्ति को लेकर विवाद को सुलझने में समय लग सकता है. जिससे धन संपत्ति मिलने में विलंब होगा. संतान की पढ़ाई पर अत्यधिक धन खर्च होने कारण आपकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो सकती है. मजदूर वर्ग को रोजगार न मिलने कारण आज धन की तंगी का अनुभव होगा.
उपाय :- आज बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें. केसर का तिलक लगाए. भगवान श्री कृष्ण की आराधना करें.

Related Articles

close