मेष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है, कर्क और कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, देखें आज का राशिफल

26 दिसंबर का राशिफल: आज यानी मंगलवार को शुक्ल योग बन रहा है। इस कारण मेष राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। वृष राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। कर्क और कुंभ राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है।

तुला राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी के कामों भी सफलता के योग बनेंगे। मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। इनके अलावा सिंह राशि के लोग पैसों से जुड़ा रिस्क न लें। खर्चा भी बढ़ सकता है। नई शुरुआत के लिए मकर राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। नौकरी और बिजनेस में भी संभलकर रहना होगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि

भाई, बहन, मित्रों, अपनों का साथ होगा। खासकर व्यावसायिक साथ होगा। सब लोग व्यवसाय में कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे। सॉफ्ट एनर्जी का संचार हो रहा है। व्यावसायिक एनर्जी का संचार हो रहा है। आगे बढ़ रहे हैं आप। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बहुत बेहतर। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि

वृषभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। किसी तरह की कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं है। लेकिन प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं। संतान की स्थिति नीरसता वाली। रुपये पैसे तो आ रहे हैं लेकिन निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं है। जुबान पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो कुटुंब में हलचल मच जाएगी। व्यापार सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि

बहुत अच्छे ऊर्जा का संचार हो रहा है आपके अंदर। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य में भी थोड़ा सुधार हुआ है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि

मन चिंतित और खासकर तन को लेकर के मन चिंतित है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

राजसत्ता पक्ष आपके पक्ष में है। व्यापारिक व्यावसायिक सफलता मिल रही है। प्रेम, संतान भी ठीक है। कुल मिलाकर के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाकी सारी चीजें ठीक हैं। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान थोड़ी दूरी वाली। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुर्जुगों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। निर्णय सही नहीं ले पाएंगे, इसलिए थोड़ा रुककर के निर्णय लें। एक दो दिन टाल दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

घरेलू सुख बाधित रहेगा। यद्यपि भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी या विलासिता से संबंधित चीजों की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सफेद वस्तु पास रखें।

Related Articles

close