पेट्रोल-डीजल ने फिर बढ़ाई टेंशन, महीने में तीसरी बार महंगाई का वार….जानें अब आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ?

Petrol and Diesel Fuel Tensions Once Again: Inflation Strikes for the Third Time This Month... Find Out How Much Heavier the Burden on Your Pocket Will Be Now.

नई दिल्ली: आम लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को तेल कंपनियों ने देशभर में ईंधन के नए रेट जारी किए, जिसके बाद वाहन चालकों की चिंता और बढ़ गई है।

इस महीने यह तीसरा मौका है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। लगातार बढ़ रहे दामों का असर सीधे आम आदमी के बजट और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

नई दरों के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी नई दिल्ली में अब पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर बिकेगा, जबकि डीजल की नई कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

लगातार बढ़ोतरी से बढ़ी लोगों की परेशानी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब परिवहन से लेकर घरेलू जरूरतों तक दिखने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महंगाई और तेज हो सकती है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सामान ढुलाई की लागत भी बढ़ जाती है।

मध्यम वर्ग और रोज सफर करने वालों पर सबसे ज्यादा असर

रोजाना बाइक और कार से सफर करने वाले लोगों को अब हर महीने ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। वहीं ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर बढ़ते बोझ का असर बाजार की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

Related Articles

close