दिवाली-छठ पर पीएम मोदी की सौगात : ‘अमृत भारत’ समेत 7 नई ट्रेनें शुरू, कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म

PM Modi's gift on Diwali-Chhath: 7 new trains, including 'Amrit Bharat', start, tension of confirmed tickets ends

बिहार को जल्द ही रेलवे के क्षेत्र में एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। राज्य में 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 नई पैसेंजर ट्रेनें जल्द ही अपनी शुरुआत करेंगी। इन ट्रेनों से बिहार के शहरों और अन्य राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और यात्रा सुगमता बढ़ेगी।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से राज्य को ये ट्रेनें समर्पित करेंगे। केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़ेंगे। नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बिहार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से जोड़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें:

चार नई पैसेंजर ट्रेनें:

  • नवादा-पटना डेमू (75271/75272) – सप्ताह में छह दिन

  • इस्लामपुर-पटना डेमू (75273/75274) – सप्ताह में छह दिन

  • पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर (53201/53202) – सप्ताह में छह दिन

  • झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर (53203/53204) – सप्ताह में छह दिन

अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेषता:
यह ट्रेनों मध्यम वर्ग के यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प देती हैं। फिलहाल देशभर में 12 अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, जिनमें 10 बिहार से संचालित होती हैं। इन नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद कुल संख्या 15 हो जाएगी, जिनमें 13 ट्रेनें बिहार से चलेंगी।

बिहार के यात्रियों के लिए यह कदम यात्रा को तेज, सुरक्षित और किफायती बनाने के साथ राज्य की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

Related Articles

close