झारखंड : घाटशिला में अनुमंडल अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर जान दी…जांच में पुलिस जुटी

Jharkhand: A patient committed suicide by hanging himself in a subdivisional hospital in Ghatsila... Police started investigation

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में पुरुष मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि अस्पताल के शौचालय में रविवार की सुबह लगभग 3 बजे 28 वर्षीय मरीज पचिया मुर्मू ने गमछे के सहारे शौचालय की खिड़की में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं निकलने पर छोटे भाई भागमत मुर्मू ने आवाज लगाई पर कोई जवाब नही मिला, तो वह घबरा गया। उसने बेचैन होकर अस्पताल के कर्मियों को सूचना दी।

इससे अस्पताल कर्मी भी परेशान हो गए। कुछ देर बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो पचिया मुर्मू फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा घाटशिला थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी और इंस्पेक्टर मधुसूदन दे दल-बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि स्पष्ट है कि मरीज ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर ही आत्महत्या की है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार को रात लगभग साढ़े 12 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने भी अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर एन सोरेन तथा मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पुरुष ने आत्महत्या क्यों की। मृतक के परिजन भी नहीं पा रहे हैं कि पचिया मुर्मू ने अस्पताल में ही अपनी जान क्यों दे दी। पहले से वह किस बात को लेकर तनाव में थी, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close