पुलिसकर्मी निलंबित : मोबाइल पर कैदी को बात कराना पड़ा महंगा, Sp ने किया निलंबित

बोकारो : जिले के तेनुघाट कारा में बंद विचाराधीन कैदी का मोबाइल फोन में बात करने के वायरल वीडियो मामले में बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कैदी को लाने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया है. आरोपी पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगा. बता दे कि विचाराधीन कैदी का फोन पर बात करते हुए विडियो वायरल हुआ था. वायरल विडियो की सूचना मिलने पर बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट की मांगी थी. रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.










