50 साल पूरी कर चुके पुलिसकर्मी को किया जायेगा रिटायर, मुख्यमंत्री के आदेश पर मचा हड़कंप

पुलिस विभाग न्यूज । 50 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस की जबरन रिटायर किया जाएगा ,ये आदेश आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब यूपी पुलिस में 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को रिटायर किया जाएगा. इसके लिए स्क्रीनिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है.

रिटायर के लिए कट ऑफ डेट जारी

30 मार्च 2023 को 50 साल की उम्र पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकार्ड को देखकर उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जाएगी. एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज/ एडीजी जोन/ सभी 7 पुलिस कमिश्नर/ के साथ-साथ पुलिस की सभी विभाग को यह आदेश भेज दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

30 नवंबर तक सभी अफसर 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखने के बाद अनिवार्य सेवा निवृत्ति पर फैसला लेंगे. ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मुख्यालय भेजेंगे. Pac में तैनान ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट 20 नवंबर तक भेजने के आदेश दिए गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close