अश्लील भोजपुरी और हिंदी गाने अब नही बजेंगे? ये एक्ट्रेस पहुंची हाईकोर्ट, कहा, मिलॉड तुरंत रोक लगायी जाये…

Will obscene Bhojpuri and Hindi songs not be played now? This actress reached the High Court and said, Milod should be banned immediately...

Actress Nitu Chandra: अश्लील भोजपुरी और हिंदी गानों का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की है। उन्होंने कहा कि इन गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाएं क्योंकि स्कूल और कॉलेज जानेवाली लड़कियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के मुताबिक फूहड़ भोजपुरी तथा हिन्दी गाने बिहार की स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं और वे नजरें झुकाकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अश्लील गानों पर लगे प्रतिबंध

इन्हीं गानों के चलते महिलाएं घर में टीवी भी देखना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे गाना गाने वाले कई गायक आज प्रसिद्धि हासिल कर चुके हैं जो समाज और देश के विकास में बाधक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब लड़कियां या महिलाएं, सड़क पर सुरक्षित चल नहीं पायेंगी, तो क्या वे विकास के बारे में खाक सोच पायेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

लड़कियों करती है शर्मिंदगी महसूस 

वहीं शराबी पतियों से महिलाओं को बचाने के लिए यदि कोई सरकार अपने राज्य में शराबबंदी का कानून ला सकती है तो क्या वह स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों तथा महिलाओं के लिए इन फूहड़ गानों पर पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती है। मैं चाहती हूं कि बिहार में इन गानों के निर्माण और बजाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

 

कोर्ट से एक्ट्रेस की ये अपील 

नीतू चंद्रा ने कहा कि ये गाने महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा करते हैं तथा इन गानों का छोटे-छोटे बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ये गाने समाज को गलत दिशा में ले जा सकते हैं और महिलाओं के प्रति सम्मान को कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो बिहार के लोगों से इन गानों का पुरजोर विरोध करने की अपील करती हूं।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे गाना गाने वाले गायक और गायिकाओं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए इसलिए आज पटना हाईकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल किया गया है। महिलाओं को कभी किसी को वस्तु समझने की भूल नहीं करनी चाहिए क्योंकि महिला का अपमान सदैव दुखदाई परिणाम का गवाह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close