“प्रदीप यादव ने झूठ बोला” निशिकांत दुबे का कांग्रेस विधायक पर सनसनीखेज आरोप, रेप केस मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी घेरा

रांची। प्रदीप यादव पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि प्रदीप यादव झूठ बोलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रदीप यादव को लेकर निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है और महिला सुरक्षा को लेकर पार्टी को भी घेरा है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि कांग्रेस के इस विधायक प्रदीप यादव पर बलात्कार का आरोप है। इसकी दुमका कोर्ट में इसी केस में पेशी है,लेकिन बेचारी पीड़िता दबाव या डराकर, विधायक झूठ बोलकर दुमका कोर्ट नहीं पहुँचा। परसों यह देवघर में, कल यह गोड्डा में तथा सूचना अनुसार आज जरमुंडी में यह कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर घूम रहा है,लेकिन कोर्ट को बोल रहा है कि मैं बीमार हूँ। यह तो पूरी दाल ही काली है। राहुल गांधी
यह है आपके पार्टी का महिला प्रेम।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है प्रदीप यादव का केस
यौन शौषण से जुड़ा मामला 20 अप्रैल 2019 का है जब प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के महासचिव पद पर काबिज थे। उसी दौरान उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने होटल में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस पूरे मामले को लेकर उक्त महिला ने साइबर थाना में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। पुलिस उस होटल के कमरे को सील भी की थी और फॉरेंसिक जांच भी करवाई थी।यौन शोषण से जुड़े मामले में पीड़ित महिला ने देवघर महिला थाना में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद इस मामले की सुनवाई दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। जबकि विधायक प्रदीप यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले में जमानत की गुहार लगाई थी। विधायक प्रदीप यादव ने दुमका स्पेशल जज की अदालत ने 2 अप्रैल 2022 को उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज किए जाने के बाद हाई कोर्ट में चुनौती थी। जबकि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में प्रदीप यादव की क्रिमिनल रिवीजन पिटीशन को खारिज कर दिया था। अदालत के फैसले के बाद विधायक प्रदीप यादव को अब निचली अदालत में ट्रायल चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close