Prayagraj Triple Murder: ‘ताऊ को मारो तभी होगी शादी’, प्रेमिका के कहने पर 3 की हत्या; आरोपी एनकाउंटर में घायल, दारोगा सस्पेंड

Prayagraj Triple Murder, Himanshu Yadav Encounter, Girlfriend Statement Murder Case, UP Crime News, Triple Murder India, प्रयागराज में प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने ताऊ समेत 3 की हत्या की। 12 घंटे में गिरफ्तारी, एनकाउंटर में आरोपी घायल, लापरवाही पर दारोगा सस्पेंड।

Crime News:  मोहब्बत के हसीन रिश्ते का खूनी अंजाम सामने आया है। शादी में रोड़ा बने रिश्तेदारों को प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। दिल दहलाने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र की है, जहां हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमी हिमांशु यादव ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके ताऊ समेत तीन लोगों की हत्या कर दी।

प्रेमिका ने कहा- ताऊ को हटाओ, तभी होगा रिश्ता

पुलिस ने घटना को लेकर बताया है कि, हिमांशु 13 जून को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने राजापुर गांव गया था। वहीं प्रेमिका ने कथित तौर पर कहा कि जब तक उसके ताऊ श्यामलाल जिंदा हैं, दोनों की शादी संभव नहीं है।इसी के बाद हिमांशु ने ताऊ की हत्या की साजिश रची और अपने दोस्तों को इसमें शामिल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर्फ ताऊ को मारने गया था, 3 की हो गई हत्या

हिमांशु ने बताया कि 15 जून की रात वह अपने दो साथियों के साथ श्यामलाल को मारने पहुंचा था।लेकिन वारदात के दौरान घर की दो महिलाओं—अमरावती और इंद्रावती—ने उसे देख लिया। पहचान छिपाने के लिए दोनों की भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पोस्टमॉर्टम में खुलासा, सिर पर गंभीर चोट

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, श्यामलाल के सिर की 5 हड्डियां टूटी थीं, जबकि दोनों महिलाओं के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए। तीनों की मौत हेमोरेजिक शॉक से हुई।पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी हिमांशु यादव, उसके भाई, दो दोस्तों और ग्राम प्रधान सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनकाउंटर में आरोपी घायल

पुलिस का दावा है कि जब हिमांशु को हथियार बरामदगी के लिए पुलिस लेकर जा रही थी, उसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और फायरिंग भी की।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे हिमांशु के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस लापरवाही पर दारोगा सस्पेंड

वहीं, इस मामले में पहले भी परिवार की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है।लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी के दारोगा रामविलास को निलंबित कर दिया गया है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। अंतिम संस्कार के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close