सीताराम राजेंद्र प्रसाद कॉलेज के अध्यक्ष ने दी त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं

पटना। सीताराम राजेन्द्र प्रसाद महाविद्यालय, पटना में दीपावली के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के अध्यक्ष द्वारा
शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनायें दी साथ ही मिठाई के पैकेट वितरित किये। आगामी पर्व श्री चित्रगुप्त पूजा तथा बिहार के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी। मालूम हो की आगामी दीपावली सहित अन्य पर्व त्योहार की काफी धूम रहती है।

इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य अजय कुमार, वरीय प्राध्यापक लक्ष्मण कुमार, सुमित कुमार, पुस्तकाध्यक्ष गुंजन कुमार दास, अजित कुमार , शशि कुमार ,मोहित कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, ढ़ोलन कुमार उपस्थित थे। प्रबंधन लक्ष्मण कुमार के द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close