धनबाद: घूस लेते रेलवे अफसर गिरफ्तार, ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में ले रहे थे 50000 रुपये घूस, रात में ही दबोच लिया…

Dhanbad: Railway officer arrested for accepting bribe; was taking Rs 50,000 bribe from contractor for passing bill, caught at night...

धनबाद में सीबीआई ने रेलवे के वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर की गई कार्रवाई में कार्यालय और घर से लाखों रुपये बरामद हुए हैं।
________________________________________

धनबाद। भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने रेलवे के मंडल वरीय विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें अभियंता पर बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई की टीम ने ट्रैप बिछाकर अभियंता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने उनके कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की। जांच के दौरान कार्यालय के ड्रॉवर से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि उनके घर से करीब 4.5 लाख रुपये की नकदी भी मिली है।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अभियंता ने रेलवे स्टेशन में लिफ्ट मरम्मत समेत अन्य कार्यों से जुड़े भुगतान को रोक रखा था। आरोप है कि इन बिलों को पास करने के बदले में उन्होंने ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में ठेकेदार ए. के. झा ने सीबीआई से शिकायत की थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार अवजीत झा ने रेलवे में इलेक्ट्रिकल से जुड़े सामान की आपूर्ति और स्थापना का कार्य किया था। इस काम का कुल बिल करीब 45 लाख रुपये का था। संवेदक का आरोप था कि इस भुगतान को जारी करने के लिए वरीय मंडल विद्युत अभियंता की ओर से बार-बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर उन्होंने इस मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। जब प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, तब अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया। तय योजना के अनुसार शुक्रवार को संवेदक जब अभियंता को रिश्वत की रकम देने पहुंचे, उसी समय सीबीआई की टीम ने छापा मारकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई इतनी अचानक और तेज थी कि कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की टीम अभियंता को अपने साथ ले गई और देर रात तक उनके कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान जारी रखा।

छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं। इनमें कंप्यूटर, हार्डडिस्क, प्रिंटर और टेंडर से जुड़े कई दस्तावेज शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच से मामले से जुड़े और भी महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे सीबीआई के डीएसपी विकास पाठक ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की जांच जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close