वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल रेलवे ने किया जारी, पर यात्री नहीं चढ़ पाएंगे आज, वजह जान चौंक उठेंगे आप

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train|वंदे भारत का इंतजार कर रहे झारखंड के लोगों का इंतजार खत्म हो गया. भारतीय रेलवे ने बिहार और झारखंड दोनों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे दी है. यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी. इस अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन के संचालन से पहले इसका ट्रायल रन होने जा रहा है. ट्रायल रन के तहत 12 जून (सोमवार) को यह ट्रेन पटना से चलकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेगी.
वंदे भारत में 6 घंटे 5 मिनट में पटना से पहुंच जायेंगे रांची
मात्र 6 घंटे 05 मिनट में यह ट्रेन पटना से रांची पहुंच जायेगी. रांची से पटना जाने में भी ट्रेन को इतना ही समय लगेगा. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि पटना-रांची पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सोमवार मतलब 12 जून को होगा. जिसमें किसी भी यात्री को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। क्योंकि यात्री सेवा शुरू करने से पहले ट्रायल रन में बहुत सारी बातों की जांचना परखना होता है।
सुबह 6:55 में पटना से खुलेगी वंदे भारत ट्रेन
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर पटना जंक्शन से खुलेगी और दिन में 1 बजे रांची पहुंच जायेगी. पटना से खुलने वाली इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज गया में होगा. ट्रेन यहां 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन गया, बरकाकाना के रास्ते पटना से रांची और रांची से पटना तक चलेगी.
पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ये है टाइम टेबल
पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलेगी वंदे भारत ट्रेन
8:20 बजे वंदे भारत ट्रेन गया स्टेशन पहुंचेगी
1:00 बजे यह ट्रेन रांची स्टेशन पहुंच जायेगी
2:20 में वंदे भारत रांची से पटना के लिए रवाना होगी
7:00 बजे शाम को ट्रेन गया स्टेशन पहुंचेगी
7:10 बजे गया से यह ट्रेन खुलेगी
8:25 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच जायेगी
पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज और रूट
पटना से चलने वाली ट्रेन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते चलेगी.
वापसी में रांची से खुलकर यह ट्रेन मेसरा, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, बरकाकाना, गया और जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी.
रेलवे ने आम लोगों से की अपील
पूर्व मध्य रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक से दूर रहें. अपने मवेशियों को भी दूर रखें, क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस फुल स्पीड में चलेगी. इसलिए लोग ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें.












