तत्काल टिकट बुकिंग में रेलवे का बड़ा बदलाव…नए नियम से रुकेगी धोखाधड़ी, जानिए क्या है नया नियम

Railways' big change in Tatkal ticket booking... New rule will stop fraud, know what is the new rule

Tatkal Ticket Booking New Rule: इंडियन रेलवे के द्वारा तत्काल बुकिंग करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सालों में तत्काल टिकट बुकिंग में भारी फ्रॉड देखने को मिला है। लंबे समय से एजेंट टिकट बुकिंग के दौरान फ्रॉडबाजी कर रहे थे जिसकी वजह से यात्रियों को अधिक पैसे देकर टिकट लेना पड़ता था। यात्री लगातार सोशल मीडिया और आईआरसीटीसी (IRCTC New Rule) की वेबसाइट पर शिकायत कर रहे थे जिसके बाद रेलवे ने नियमों में बदलाव किया है और एक सख्त नियम लागू किया है। अब आसानी से तत्काल टिकट बुक होगा।

रेलवे के द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी तेज और सुरक्षित बनाने के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी हो गया है। आधार वेरिफिकेशन के बिना आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। रेलवे के इस नए नियम से एजेंटो की धांधली रुक जाएगी। तो आईए जानते हैं क्या है नया नियम…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम (Tatkal Ticket Booking New Rule)

तत्काल टिकट बुकिंग का मुख्य मकसद था कि जिन यात्रियों को अचानक यात्रा करना पड़े वह आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सके। कई बार ऐसा होता है टिकट विंडो खुलते ही कुछ सेकंड में ही सारी सीट बुक हो जाती है और इसका सबसे बड़ा कारण एजेंटो का धोखाधड़ी है। कई बार तो ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से भी तत्काल टिकट बुक हो जाता है लेकिन अब इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

अब आधार वेरिफिकेशन है जरूरी

रेलवे ने आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है यानी कि अब अगर आप अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक किए हैं तो मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद आप टिकट बुक कर पाएंगे। रेलवे के नए नियम से धांधली रुक जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर अब आप आधार वेरिफिकेशन नहीं करेंगे तो रजिस्ट्रेशन के बाद आपको 3 दिन तक तत्काल प्रीमियम टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी कि दौरान आप केवल नॉर्मल टिकट ही बुक कर पाएंगे। रेलवे के नए नियम से लाखों लोगों को बेहद फायदा होगा। फ्रॉडिंग की घटना रोकने के लिए यह कदम उठाना रेलवे के लिए जरूरी था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close