रेलवे की बड़ी कार्रवाई : झारखंड में 26 ट्रेनें 15 दिनों तक रद्द… ये है वजह

Big action by railways: 26 trains in Jharkhand cancelled for 15 days... this is the reason

झारखंड के कई इलाकों में रेलवे लाइन का लगातार काम चल रहा है.ऐसे में कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द करना पड़ रहा है.

अब रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे ने लाइन ब्लॉक किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे टाटानगर की 13 जोड़ी ट्रेनों का संचालन 10 से 24 अप्रैल तक बंद रहेगा. इस कारण दो महीने पहले टिकट बुक कराने वाले बिहार, बंगाल, ओडिशा और मुंबई मार्ग के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

कौन सी ट्रेने हैं रद्द?

जो ट्रेने बंद रहेगी उनकी बात करें तो, टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी, संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं .

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 10 से 19 अप्रैल, पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 11 एवं 24 अप्रैल, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 10 से 21 अप्रैल, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 9 से 19 अप्रैल, मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक इन ट्रेनों का परिचालन बंद है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close