झारखंड में बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में होगी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की भी चेतावनी, देखिये कहां-कहां होगी बारिश

रांची। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की फुहारों के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आयी है। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी दी है। बोकारो, धनबाद समेत झारखंड के 14 जिलों में बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी राज्य के लग- भग सभी जिलों में बारिश का सिससिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावा और पश्चिमी सिंहभूम में मेघ गरजेंगे, बारिश होगी. वज्रपात भी होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची और पलामू के अलावा संताल परगना के कम से कम चार जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार जिले में बारिश की प्रबल संभावना है। इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन तक मौसम का ऐसा ही हाल बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले गुमला, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले के कुछ भागों में झमाझम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, दुमका, गोड्डा, पलामू और रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close