Rain Alert: झारखंड में अभी चार दिन होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

झारखंड: रांची के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से हो रहा है। इससे निम्न दबाव बना है। इसका असर रविवार से ही झारखंड में दिखने लगा था। 11 सितंबर को यानी आज झारखंड के दक्षिण-पूर्वी (कोल्हान और संताल) तथा उत्तर-पूर्वी (कोयलांचल) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

इसी दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। 12 सितंबर को झारखंड के उत्तरी (उत्तरी छोटनागपुर) व मध्य (राजधानी और आसपास के जिलों) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 12 सितंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 और 15 सितंबर को करीब-करीब पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और दक्षिण बंगाल के आंतरिक जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close