Rain Alert : झारखंड के कई जिलों में होगी आज बारिश….मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची। झारखंड में आकाल की आहट के बीच मौसम से जुड़ी एक अच्छी खबर है। आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में रूक-रूककर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है।

इससे पहले शनिवार को भी भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि कुछ हिस्सों में सुबह के वक्त धूप खिली रहेगी, लेकिन दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक आज पलामू प्रमंडल के साथ-साथ सिमडेगा, चाईबासा, जमशेदपुर, खूंटी, गुमला के अलावे सरायकेला, खरसावां और पूर्व सिंहभूम में भारी बारिश होगी। वहीं वज्रवात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 28 जुलाई तक मध्यम दर्जे की बारिश होगी। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने और बिजली के खंभे से दूर करने की हिदायत ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि शुक्रवार को बोकारो के जैनामोड़ में एक सरकारी स्कूल में वज्रपात हो गया। इस घटना में 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई, जब मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चे ग्राउंड में थे। घटना में कई बच्चे बुरी तरह से झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close