Rain Alert : झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी ….प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 24 तक होगी बारिश… इन इलाकों में सबसे ज्यादा पड़ेगी बौछार

रांची: अब मानसून की विदाई की बेला है। देश के कई हिस्सों से अब मानसून लौटने लगा है। हालांकि जाते-जाते कई राज्यों में मानसून जमकर बरस रहा है। झारखंड में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी रांची सहित राज्यभर में 20 से 22 सितंबर तक भारी बारिश होगी। राज्य के दक्षिण इलाके में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं वहीं 23 और 24 सितंबर को राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बे ऑफ बंगाल में लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जो ओडिशा के तट से होकर गुजरेगा और छत्तीसगढ़ होते हुए 20 सितंबर को झारखंड में प्रवेश करेगा। जिसके बाद राज्य के अलग- अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण इलाकों के लिए 20 से 21 सितंबर तक येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं भारी बारिश होने की वजह से रांची और इसके आसपास के इलाकों के डैमों का वॉटर लेवल भी बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से आज दिनांक 20 सितंबर को प्रारंभ हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर, और नलिया है।

एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 21 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close