झारखंड में आज बारिश: इन जिलों में होगी बूंदाबांदी, चक्रवाती तूफान का कल तक रहेगा असर, फिर बढ़ेगी कनकनी

Cyclone Fengal In Jharkhand: चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा। झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और धुंध रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित झारखंड में अगले तीन दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो फेंगल की वजह से झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो जैसे शहरों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान सुबह और शाम में वाहनों पर सफर करने वालों को कोहरा परेशान कर सकता है।मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित झारखंड में अगले तीन दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान बादल छाने की वजह से ठिठुरन से राहत मिलेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि ‘फेंगल’, जिसे ‘फेनजल’ चक्रवाती तूफान भी कहा जा रहा है, के असर से झारखंड के कुछ जिलों में वर्षा होगी. कहीं बूंदाबांदी होगी, तो कहीं तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के किन जिलों में इसके असर से वर्षा होगी और कब प्रचंड ठंड पड़ेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 दिसंबर को झारखंड में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. दक्षिणी हिस्से यानी कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं वर्षा होगी. इसके अलावा शेष भाग में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं भी वर्षा नहीं हुई. मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में दर्ज किया गया. गोड्डा का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा।

Related Articles

close