झारखंड में बारिश : आज से बदलेगा झारखंड में मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

रांची। आज से मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आज से अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रास्ता ओडिशा और आंध्रप्रदेश की तरफ है जिसका हल्का असर झारखंड पर भी दिख रहा है।

यही वजह है कि आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं और हल्की- हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में इस वक्त हल्की- हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। , 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और राज्य के तकरीबन सभी जिलों में बारिश होगी. इस बीच गोड्डा में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट रहा है. बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची में सुबह से ही बादल छाए हैं और बारिश की फुहारें गिरी हैं. अब तक राज्य में 236 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 40 फीसदी तक कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से मानसून के दोबारा सक्रिय होने से बारिश की कमी पूरी हो सकती है. अब तक मानसून की बेरुखी से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई नहीं हो सकी है. वहीं वज्रपात की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close