रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार , झारखंड विधनसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

रांची : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह इस बार के उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के आवास पर हुई विधायक उत्कृष्ट पुरस्कार चयन समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया. विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा. बैठक में स्पीकर रविंद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, विधायक स्टीफन मरांडी, कमलेश सिंह और आनंद मोहन मौजूद थे.

पुरस्कार चयन समिति की हुई इस बैठक में उत्कृष्ट विधायक के अलावे विशिष्ट कार्य करने वाले अन्य विधानसभाकर्मियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. जिन्हें विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जायेगा उसमें झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, महिला कर्मी माइकल लकड़ा, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव, प्रशाखा पदाधिकारी नियाज अहमद, निलेश कुमार सिंह और अवर सचिव विष्णु पासवान के नाम शामिल हैं. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को जहां सम्मानित किया जाएगा वहीं चंद्रयान-3 में योगदान देने वाले और दिवंगत विधानसभा कर्मियों के परिजन को भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

2001 विशेश्वर खां

2002 हेमलाल मुर्मू

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

2004 लोकनाथ महतो

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2005 अन्नपूर्णा देवी

2006 राधाकृष्ण किशोर

2007 पशुपति नाथ सिंह

2008 इंदर सिंह नामधारी

2010 जनार्दन पासवान

2011 माधव लाल सिंह

2012 रघुवर दास

2013 लोबिन हेंब्रम

2015 प्रदीप यादव

2016 स्टीफन मरांडी

2017 विमला प्रधान

2018 मेनका सरदार

2020 नलिन सोरेन

2021 रामचंद्र चंद्रवंशी

2022 बिनोद सिंह

Related Articles

close