रामगढ: बेटी की डोली उठने से पहले ही उठ गयी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता सहित दो लोगों की मौत, दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर

Ramgarh: Father’s funeral procession leaves before daughter’s wedding procession; two people, including a father returning after distributing wedding invitations, killed in a head-on collision between two motorcycles.

रामगढ़। बेटी की डोली उठने से पहले पति की अर्थी उठ गयी। दिल दहलाने वाली ये घटना झारखंड के रामगढ़ जिले की है, जहां बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में हेंसापोड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया विशाल करमाली और कोरांबे निवासी जलेश्वर महतो की मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियां छीन लीं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार कोरांबे गांव निवासी 48 वर्षीय जलेश्वर महतो अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। उनकी बेटी का विवाह आगामी 2 जुलाई को होना तय था। शादी की तैयारियों के बीच वे अपने परिचितों और रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। उनके साथ हेंसापोड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया विशाल करमाली भी बाइक पर सवार थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि दोनों विष्णुगढ़-बगोदर क्षेत्र में शादी का कार्ड वितरित कर सोमवार देर शाम वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग पर जमनीजारा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

 

 

 

मौके पर चली गई एक की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि जलेश्वर महतो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विशाल करमाली को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया।इलाज के दौरान विशाल करमाली ने भी दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही हेंसापोड़ा पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया

जलेश्वर महतो के घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन एक सड़क हादसे ने सब कुछ बदल दिया। शादी का निमंत्रण देने निकले पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।जलेश्वर महतो अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close