रांची। BIT मेसरा की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, हटिया डैम में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ranchi: A student of BIT Mesra committed suicide in Hatia Dam; police are investigating.

रांची के हटिया डैम में BIT की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
________________________________________
रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया (धुर्वा) डैम से एक दुखद घटना सामने आई है। छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है, जो BIT Mesra की छात्रा बताई जा रही है।
निमिषा झा सेल सिटी पुंदाग क्षेत्र की निवासी थी। बताया जा रहा है कि वह किसी कारणवश हटिया डैम पहुंची और वहां से पानी में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती किसी मानसिक तनाव, व्यक्तिगत समस्या या अन्य कारणों से जूझ रही थी या नहीं। साथ ही, पुलिस युवती के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।











