Ranchi: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 10 से ज्यादा छात्र घायल, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
Ranchi School Auto Accident, Harmu Road Accident Ranchi, DAV School Students Accident, Jharkhand Road Accident News, School Vehicle Safetyरांची के हरमू रोड पर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 10 से ज्यादा छात्र घायल। सभी DAV स्कूल के बताए जा रहे, पुलिस जांच में जुटी।

रांची। झारखंड में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिता बढ़ गयी है। स्कूली बच्चों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं। घटना झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड की है, जहां सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के समय ऑटो में 10 से अधिक छात्र सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। सभी छात्र DAV पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों के मुताबिक ऑटो पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।बच्चों के स्कूल आई-कार्ड के आधार पर उनके अभिभावकों को तुरंत सूचना दी गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों के सिर में चोट लगी है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऑटो किस वजह से पलटा। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों ने क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो में बैठाने पर चिंता जताई है और प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।









