Ranchi : संदिग्ध हालत में मिला सिनेमा हॉल के कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदेहास्पद हालत में लाश मिली है. घटना लालपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान रजत कुमार के रूप में हुई है. रजत पुरुलिया रोड स्थित मिराज सिनेमा में काम किया करता था.

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पैंटालून मॉल के ठीक सामने वाली गली में किराए के मकान में रहने वाले 27 वर्षीय रजत कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में ही पाया गया. घटना गुरुवार देर रात की है. रजत की लाश को देख उसके दोस्तों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मामले की जानकारी देर रात लालपुर पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाथ बंधे इसलिए जांच जरूरी

लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लगता है. लेकिन चुंकि मृतक के दोनों हाथ आगे की तरफ गमछा से बंधे हुए थे इसलिए एहतियातन सभी तरह की जांच पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है. रजत के परिजनों ने भी पुलिस से मामले में जांच की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close