रांची: गर्लफ्रेंड को दूसरे के साथ बौखलाया प्रेमी, घुमाने ले गया डैम, फिर हत्या कर दफना दिया बालू में, बारिश ने खोला राज

रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेमी ने प्रेम प्रसंग के विवाद में हत्या कर शव को नदी किनारे बालू में दबा दिया था। बारिश के बाद शव बाहर आने से मामला सामने आया।

रांची। गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखकर बौखलाये प्रेमी ने खौफनाक खेल खेला। घुमाने ले जाने के बहाने पहले दशम फॉल ले गया, फिर हत्या कर बालू में दफना दिया। पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। मामला झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र का है, जहां 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का नतीजा थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन मुंडा के रूप में हुई है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है।

नदी किनारे बुलाकर की हत्या, बालू में दबाया शव

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खूंटी जिले की रहने वाली 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि आरोपी चेतन मुंडा ने युवती को मिलने के बहाने नदी किनारे बुलाया था। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को नदी किनारे बालू में दबा दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार बारिश से खुला हत्या का राज

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण नदी किनारे जमा बालू बह गई और दफनाया गया शव बाहर आ गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी इनपुट और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी चेतन मुंडा तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

दूसरे युवक के साथ देखने पर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे युवक के साथ देखा था। इसी बात को लेकर वह नाराज था। बाद में उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया और विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी चेतन मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close