रांची : वकील ने की आत्महत्या, पिछले साल ही हुई थी शादी

रांची : राजधानी रांची से एक अधिवक्ता ने आत्महत्या की ख़बर आ रही है. जिस वकील ने आत्महत्या की है उसका नाम शशांक मिश्रा है. पिछले वर्ष ही इसकी शादी हुई थी. शशांक मिश्रा रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था.
जानकारी मुताबिक, मृतक अधिवक्ता अरगोड़ा थाना क्षेत्र के माही रेस्टूरेंट के पास रहते थे. मंगलवार रात ही उसने जहर पी ली थी. पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची सिविल कोर्ट के कई वकील रिम्स पहुंचे.
ये खबर भी पढ़ें…










