रांची: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेकऑफ से ठीक पहले इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, आनन-फानन में रोकी गई उड़ान

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर समय पर विमान में आयी तकनीकी खराबी को पता नहीं चल पाता तो 150 यात्रियों की जान सांसत में रहती । जानकारी के अनुसार सुबह 8.30 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7562 के इंजन में तकनीकी परेशानी हो गई। यह फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी। टेक ऑफ करने से पहले पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने प्रबंधन को इस बात की सूचना दी।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7562 कोलकाता के लिए उड़ान भरने ही वाली थी। सभी यात्री अपनी सीट पर बैठ चुके थे। इसी बीच रनवे पर ही पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। उसने एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को इस बात की जानकारी दी। टीम जानकारी मिलते ही फ्लाइट के पास पहुंची और जांच में जुट गई। इस बीच सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया। वहीं तकनीकी टीम को खराबी करने में लगा दिया गया। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट की तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए टीम को लगा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई यात्रियों ने टिकट कराया कैंसल

फ्लाइट रद्द किए जाने के बाद कई यात्रियों ने टिकट वापस कर दिया। इस फ्लाइट में लगभग 150 यात्री थे जो कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन सही समय पर पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और उन्हें विमान में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। वहीं कई यात्री एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वैकल्पिक विमान का इंतजार करते दिखे। इस तरह की स्थिति में विकल्प नहीं उपलब्ध कराने को लेकर कुछ यात्रियों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब एक विमान में तकनीकी खराबी आई है तो विमान कंपनी को दूसरे विमान का इंतजाम करवाना चाहिए। कई ऐसे यात्री हैं जिन्हें जरूरी काम से कोलकाता जाना था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close