Ranchi-Patna Vande Bharat: छह घंटे में रांची से पटना पहुंचने के लिए जानिये कितने रूपये करने होंगे खर्च, स्टापेज से लेकर टाइम टेबल तक, देखिये पूरी डिटेल

रांची। पटना-रांची हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 27 जून से होगा। रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा और 28 जून से पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22349/22350) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी जिस वजह से 385 किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे सवा छः घंटे लगेंगे। पटना-हटिया वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे। पटना से रांची से बीच प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को पहले आठ कोच के साथ चलाने का फैसला लिया गया था। इस रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसमें कोच संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पटना से हटिया के बीच दौड़ेगी। आपको हम ट्रेन से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे।

कितना है किराया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए टिकट मिलने लगी है. आईआरसीटीसी एप के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक रांची से पटना का किराया चेयरकार के लिए 1175 रुपए हैं और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2110 रुपए देने होंगे. रांची से पटना के बीच चेयर कार के लिए कुल 411 सीटों की बुकिंग होगी, वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 37 सीट बुकिंग के लिए रखे गए हैं. वहीं पटना से रांची के बीच चेयरकार के लिए 423 सीटें और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 40 सीटों की बुकिंग होगी. पटना से रांची के बीच चेयरकार का किराया 1025 रुपए हैं और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1930 रुपए रखे गए हैं.

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटना से यह ट्रेन सुबह सात बजे खुलेगी, जो सुबह 8:25 में गया पहुंचेगी, वहां से 8:35 बजे ट्रेन खुलेगी और सुबह 9:35 बजे कोडरमा पहुंचेगी, वहां से 9:37 में खुलेगी, फिर 10:33 बजे हजारीबाग टाउन पहुंचेगी और वहां से 10:35 में खुलेगी. हजारीबाग से खुलने के बाद ट्रेन 11:35 में बरकाकाना पहुंचेगी, जहां से ट्रेन का खुलने का समय है 11:40. यह ट्रेन दोपहर एक बजे रांची पहुंच जाएगी.

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची से यह ट्रेन दोपहर चार बजकर 15 मिनट पर खुलेगी, जिसके बाद 5:30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और वहां से 5:35 में खुलेगी, फिर हजारीबाग टाउन स्टेशन पर ट्रेन 6:30 बजे पहुंचेगी और वहां से 6:32 में खुलेगी. शाम 7:30 बजे यह ट्रेन कोडरमा पहुंचेगी, जहां से 7:32 में ट्रेन खुल जाएगी. यह ट्रेन 8:45 बजे गया पहुंचेगी जहां से पटना के लिए 8:50 में खुलेगी. इस ट्रेन के पटना पहुंचने का समय रात 10:05 बजे है.

स्टेशनों पर पहुंचने का समय
दिनांक 27 जून को रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special-02439)रांची से 10:30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17:25 बजे पटना जं. पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 10:50 बजे मेसरा, 11:45 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे चरही, 12:45 बजे हजारीबाग टाउन, 13:20 बजे बरही, 14:08 बजे कोडरमा, 14:50 बजे पहाड़पुर, 15:40 बजे गया, 16:23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17:25 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वहीं 28 जून से पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन (22349) पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। इस बीच 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा और 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में, दिनांक 28 जून से रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22350) रांची से 16.15 बजे खुलेगी जो 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा और 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी।

Related Articles

close