रांची- स्कूल रहेंगे बंद: शनिवार को स्कूल बंद रखने का आदेश हुआ जारी, जिला प्रशासन की तरफ से जारी हुआ आदेश, पढ़िये क्या है इस आदेश में…
Ranchi – Schools to remain closed: An order has been issued to keep schools closed on Saturday; the directive was released by the district administration. Read the details of the order here...

रांची। कल यानि शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। खुद रांची डीसी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इसकी सूचना दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस के दौरान संभावित यातायात व्यवधान और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
यहां देखें आदेश 👇👇👇👇
मोहर्रम पर्व के अवसर पर दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने तथा स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय…
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) June 26, 2026
रांची जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मोहर्रम के मौके पर रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी और विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए स्कूलों में अवकाश रखने का फैसला लिया गया है।
रांची डीसी की तरफ से बताया गया है कि जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, वे अत्यंत आवश्यक होने की स्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकेंगे।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।









