रांची: इन गाड़ियों पर आज रहेगा बैन, भूलकर भी इस रास्तों पर आज ना निकले, फंसे तो दोपहर से हो जायेगी रात, पढ़िये ट्रैफिक अपडेट

Ranchi: There will be a ban on these vehicles today, do not go on these roads even by mistake, if you get stuck then it will be night from noon, read traffic update.

Ranchi Trafic Update: आज राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कई रास्ते बंद रहेंगे और कईयों के रूट डायवर्ट रहेंगे। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी पहले ही जारी कर दी है, लोगों को बदली हुई ट्रैफिक व्यवस्था के अनुरूप यात्रा करने की सलाह दी गयी है। राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम कल नामकुम के आर्मी ग्राउंड में होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाइबासा की ओर से आने वाली गाड़ियां तुपुदाना रिंग रोड होते हुए खरसीदाग ओपी रिंग रोड प्रवेश द्वार से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था खोजाटोली मैदान में है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, जामताड़ा, साहेबगंज की ओर से आने वाले वाहनों को नेवरी रिंग रोड होते हुए रामपुर रिंग रोड से खरसीदाग ओपी से कार्यक्रम स्थल जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था खोजाटोली मैदान में है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी तरह से चतरा की ओर से आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड होते हुए रामपुर रिंग से खरसीदाग ओपी होते हुए कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था खोजाटोली मैदान में है। लोगों को सलाह दी गयी है कि तय रुट चार्ट के अनुरूप ही कार्यक्रम स्थल तक आये, नहीं तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

 

दावा किया जा रहा है कि 24 जिलों से 3 से 4 लाख लाभुकों के रांची आने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और शहर के अन्य इलाकों में पांच हजार जवान तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जवानों को मुस्तैदी से तैनात रहने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में नामकुम मार्ग में विशेष जवानों को तैनात किया गया जो लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

 

कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक ट्रैफिक में बदलाव लागू रहेगा। रामपुर रिंग रोड चौक तुपुदाना रिंग रोड के बीच छोटी बड़ी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

Related Articles

close