रांची: त्योहारी सीजन में हटिया से शुरू हुई ये साप्ताहिक ट्रेन, देखें समय सारिणी

रांची । त्योहारी नवंबर महीने में यात्रियों की भीड़ भाड़ को भांपते हुए रांची रेल मंडल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मालूम हो की छठ, दीपावली के मद्देनजर दूसरे प्रदेश में रहने वाले प्रवासी के अपने प्रदेश में लौटने की भीड़ अचानक उमड़ पड़ती है। यही वजह है की रांची रेल मंडल हटिया से पुणे के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिसकी समय सारिणी की घोषणा कर दी गई है।

ट्रेन संख्या 02846 हटिया- पुणे साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सुविधा 1 नवंबर से शुरू होगी. 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को यह हटिया से प्रस्थान करेगी (कुल 05 ट्रिप).

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ट्रेन का हटिया प्रस्थान बुधवार 21:30 बजे, राउरकेला आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बिलासपुर आगमन 04:45 बजे प्रस्थान 04:55 बजे, रायपुर आगमन 06:25 बजे प्रस्थान 06:30 बजे, नागपुर आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:25 बजे, भुसावल आगमन 16:45 बजे प्रस्थान 16:50 बजे एवं पुणे आगमन शुक्रवार 02:45 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 02845 पुणे – हटिया साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारम्भ 03 नवंबर से यात्रा प्रारम्भ एक दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से प्रस्थान करेगी (कुल 05 ट्रिप).

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ट्रेन का पुणे प्रस्थान शुक्रवार 10:45 बजे, भुसावल आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, नागपुर आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, रायपुर आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:40 बजे, बिलासपुर आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, राउरकेला आगमन 12:58 बजे प्रस्थान 13:06 बजे एवं हटिया आगमन शनिवार 16:25 बजे होगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close