रांची टू भागलपुर बस सर्विस: 22 साल बाद फिर से पथ परिवहन निगम की दौड़ेगी बसें, 4 जुलाई से हो सकती है डिलक्स बस की शुरुआत, जानिये किराया

भागलपुर। रांची टू भागलपुर बस सेवा शुरू हो रही है। 22 साल बाद होगा, जब पथ परिवहन निगम की बसें फिर से सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आयेगी। सब कुछ ठीक रहा तो इस सावन के 4 जुलाई से भागलपुर-रांची बस सेवा का विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि सोमवार को भागलपुर पथ परिवहन निगम के अफसरों की टीम रांची जायेगी और आखिरी दौर की चर्चा रांची पथ परिवहन निगम के साथ करेगी।

बस परिचालन को लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और झारखंड पथ परिवहन निगम में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। भागलपुर से देवघर होते हुए रांची के लिए अंतर राज्य बस सर्विस शुरू करने के लिए भागलपुर परिवहन निगम को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा दो बसों का परमिट मिला है। दो डीलक्स बसें होंगी, जिसमें 42 सीट मौजूद रहेंगी। तिलकामांझी सरकारी बस डिपो से रांची के लिए बस सुबह 7:45 बजे खुलेगी, जो शाम 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। यह बस भागलपुर से बौसी, हंसडीहा, देवघर होते हुए रांची जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त बिहार के दौर में भागलपुर पथ परिवहन निगम काफी समृद्ध था। यहां से प्रतिदिन 108 गाड़ियां कोलकाता, रांची, देवघर, हजारीबाग के लिए रवाना होती थी। पिछले 20 सालों के दौरान स्थिति काफी बदल गई है। अभी परिवहन निगम की सिर्फ 18 से 20 बसें चलती हैं। हालांकि अधिकारियों को रांची और भागलपुर के बीच शुरू होने वाली बस सेवा से काफी उम्मीद है। अंतिम बार भागलपुर से रांची के लिए वर्ष 2000 में बस चली थी। उसके बाद यह सेवा बंद कर दी गई।

भागलपुर-रांची बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। क्योंकि सुबह के वक्त रांची के लिए भागलपुर से कोई बस नहीं खुलती है। सभी प्राइवेट बसें भागलपुर से रांची के लिए रात में चलती है, ऐसे में ये बस सेवा सुबह में यात्रा करने वालों के लिए काफी सुविधा देगा। हालांकि, अभी तक बस सेवा शुरू होगी, तो उसका किराया 528 रुपया होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागलपुर डिपो को बसें मिल चुकी है। भागलपुर-रांची और भागलपुर-देवघर से चलने वाली बस के परिचालन का समय, रूट एवं किराया तक कर लिया गया है। भागलपुर से रांची के लिए सरकारी और निजी बस के ल डॉ किराए में 50 रूपए का अंतर है। भागलपुर से देवघर के किराया में 18 रुपए का अंतर है।

निजी बसों से किराया होगा कम
बीएसआरटीसी का कहना है कि भागलपुर से टांची और देवघर के लिए 42 सीट वाली दो-दो बसें चलाई जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार से काफी पहले मंजूरी मिल चुकी है। बीएसआरटीसी भागलपुर के प्रमंडलीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य के मुताबिक झारखंड सरकार से रांची और देवघर के लिए बस सेवा शुरू करने पर टैक्स को लेकर बातचीत जारी है। बताया कि भागलपुर डिपो से सुबह 7.45 बजे बस रवाना होगी और सुबह 11.45 बजे देवघर पहुंच जाएगी। देवघर से दोपहर 12.45 बजे बस खुलेगी और शाम 7.50 बजे रांची पहुंच जाएगी। टांची से यह बस सुबह 5.45 बजे खुलकर दोपहर 1.45 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से बस दोपहर 1.59 बजे खुलेगी और शाम 6.30 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।भागलपुर डिपो से रांची की सरकारी बस का किराया 549 रुपए है। निजी बस का किराया 700 रुपए है। भागलपुर डिपो से देवघर की सरकारी बस का किराया 182 रुपए है, जबकि निजी बस का किराया 200 रूपए है। देवघर से रांची सरकारी बस का किराया 423 रुपए है। निजी बस का किराया 500 रुपए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close