नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की हालत नाजुक; आरोपी फरार

पलामू से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, वारदात के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

खेत में दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खेत में घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि सोमवार देर शाम की है। वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि 11 वर्षीय बच्ची धनिया पत्ता लेने खेत में गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने खेत में ही उसे पकड़ लिया और जबरन कुछ दूर ले गया। फिर पीड़िता के साथ रेप किया और उसे धमकी दी अगर घर पर मामले की जानकारी किसी को दी तो ठीक नहीं होगा। घटना के बाद से ही पीड़िता काफी डरी हुई थी। देर रात जब उसकी तबियत बिगड़ी, तो उसने बताया की रवि कुमार ने उसके साथ गलत काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सदर अस्पाल किया गया रेफर
वहीं, किशोरी रात भर घर में दर्द से तड़पती रही। मंगलवार सुबह परिजन उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की बिगड़ती स्थिति देखते हुए, उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का लिखित बयान दर्ज कराया। इस मामले के संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया की पीड़िता के ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close