10 हजार पदों पर भर्तियां : झारखंड में जल्द होगी 10 हजार पदों पर नियुक्ति परीक्षा.. राज्य सरकार ने तय किया परीक्षा पैटर्न…

रांची: झारखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में डिप्लोमा व तकनीकी श्रेणी के कई पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इन श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न तय हो गया है। साथ ही जिन विषयों से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे, वह भी निर्धारित कर लिया गया है। कार्मिक विभाग ने इसे लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली में संशोधन किया है। इससे राज्य में लगभग 10 हजार डिप्लोमा व तकनीकी योग्यता से संबंधित पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

इस तरह से ली जाएगी अब परीक्षा

डिप्लोमा एवं तकनीकी श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा एक पत्र की होगी। 3 घंटों की परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या 180 होगी। इसमें संबंधित सेवा या पद के लिए गठित नियमावली के तहत संबंधित विषय से 120 प्रश्न होंगे। जबकि सामान्य ज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके तहत लैब असिस्टेंट लैब अटेंडेंट तथा फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए एक्स-रे प्रावैधिकी की तथा लैब टेक्नीशियन के लिए लैब टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तय पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे प्रश्न

जिस सेवा या पद के लिए गठित नियमावली में परीक्षा से संबंधित विषय का पाठ्यक्रम निर्धारित है, उसमें उसी पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी। जिस सेवा संवर्ग या पद के लिए गठित नियमावली में परीक्षा के विषय का पाठ्यक्रम तय नहीं है उसे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संबंधित विभाग के सहयोग से तय किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा के पैटर्न को लेकर संसय होने के कारण इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से लटकी हुई थी। अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से इन पदों पर नियुक्ति शीघ्र हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close