JSSC Vacancy : 921 पदों पर निकली भर्तियां, 20 जून से कर सकते हैं आवेदन, देखिये किन-किन पद, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल जानकारी

रांची। युवाओं के लिए हेमंत सरकार ने नौकरी के दरवाजे खोल दिये हैं। नगरपालिका सेवा के तहत अलग-अलग पदों के लिए कुल 921 पदों पर भर्तियां निकाली गयी है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से 19 जुलाई तक चलेगी। 21 जुलाई तक परीक्षा शुल्क दिया जा सकेगा। 23 जुलाई तक फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लिया जा सकता है। आवेदन में किसी तरह की गड़बड़ी रही तो 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच सुधार किया जा सकता है।

इन पदों पर होगी भर्तियां

गार्डन अधीक्षक- कुल पद : 12
वेटरिनरी ऑफिसर- कुल पद : 10
सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर- कुल पद : 24
सेनेटरी सुपरवाइजर – कुल पद : 645
राजस्व निरीक्षक – कुल पद 184
विधि सहायक – कुल पद : 46

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से होगा चयन

जेएसएससी के विज्ञापन के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा एक चरण की होगी। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर वाले होंगे। निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे। यह एक ही दिन तीन पालियों में ली जाएगी।

पहला पेपर :

यह भाषा ज्ञान का होगा। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें हिंदी से 60 प्रश्न और अंग्रेजी से 60 प्रश्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा पेपर :

यह जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा का होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे

तीसरा पेपर :

यह तकनीकी विषयों और सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा ढ़ाई घंटे की होगी। इस पेपर में तकनीकी विषय से एक सौ प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न, सामान्य गणित से 20 प्रश्न और सामान्य विज्ञान से 10 प्रश्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क 100 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये परीक्षा फीस देने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई परीक्षा फीस नहीं देना होगा।

Related Articles

close