20, 000 शिक्षकों की भर्ती : जूनियर टीचर के 20000 पदों पर होगी भर्ती, 10 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानिये योग्यता, वेतन और उम्र सीमा

नयी दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्राइमरी और अपर प्राइमरी सरकारी स्कूलों में जूनियर टीचर्स के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 20000 जूनियर शिक्षक रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर भरे जा सकेंगे। आवेदन का लिंक 13 सितंबर को एक्टिव कर दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन के मुताबिक प्राधिकरण की तरफ से श्रेणी और जिलेवार पदों की जानकारी आज 11 सितंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि, वेबसाइट अभी नहीं खुल रही है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वेबसाइट जब खुलने लगे तो तब चेक करें।जिसके तहत 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर जाकर 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेतन
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 25 हजार 000 रुपए से लेकर 35 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

शेक्षणिक योग्यता
• कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 50% नंबरों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
• ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा-I भी पास होना जरूरी है।
• कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट की परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। फिर मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी।
उम्र सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 38 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे करें अप्लाई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म की भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Related Articles

close