JSSC Vacancy : उद्योग विभाग में 500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, जारी हुआ विज्ञापन, 4 जुलाई से भर सकते हैं आवेदन

रांची। झारखंड में उद्योग विभाग में 500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी। JSSC के जरिये ये भर्तियां होगी। उद्योग विभाग के तहत कीटपालक एवं समकक्ष तथा कुशल शिल्पी एवं समकक्ष के पदों पर भर्तियां होगी। जेएसएससी ने इसे लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। 4 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 3 अगस्त तक चलेगी।

5 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिट आउट 7 अगस्त तक लिया जा सकेगा। 9 से 11 अगस्त तक आवेदन में सुधार किया जा सकेगा। कुल 505 पदों पर होने वाली भर्तियों में कीटपालक एवं समकक्ष पद के तहत 297 पदों पर भर्तियां होगी, वहीं कुशल शिल्पी एवं समकक्ष के पदों पर 208 पदों पर भर्तियां होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close